देहरादून/ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज दिल्ली में मीडिया को आगामी लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव की जानकारी दी चुनाव आयोग ने लोकसभा और चार राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव जिनमे आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल और सिक्किम विधानसभाओं के लिए आगामी चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होंगे पहला चरण 19 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव 13 मई को होंगे और अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल को होंगे।
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई हैं राज्य की दो मुख्य पार्टियां भाजपा ने जहां अपनी पांचो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी वही कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम पर अभी संशय बरकरार रखा है इस बार सात चरणों में देश में लोकसभा चुनाव संपन्न किए जायेंगे। सात चरणों में लोकसभा चुनाव की यह रहेंगी तारीखे