देहरादून/ उत्तराखंड की धामी सरकार ने गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में आम आदमी से जुड़े कई बड़े फैसले लिए हैं जिनका सीधा असर राज्य के आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों में जहां घर बनाना महंगा होने जा रहा है वहीं शराब सस्ती और रोडवेज का सफर पहले से ज्यादा आसान होगा।
घर बनाना होगा महंगा
सरकार ने खनन सामग्री (रेत, बजरी) पर रॉयल्टी 1 रुपये प्रति कुंतल बढ़ा दी है। अब यह दर 7 रुपये से बढ़कर 8 रुपये प्रति कुंतल हो गई है। इसका सीधा असर निर्माण कार्यों पर पड़ेगा और मकान बनाना महंगा होगा।
शराब होगी सस्ती
कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए शराब पर वैट 12% से घटाकर 6% कर दिया है। इससे शराब की कीमतों में कमी आएगी
पड़ोसी राज्यों से तस्करी पर भी लगेगी रोक
सफर होगा आसान
उत्तराखंड रोडवेज में 259 नई बसें शामिल की जाएंगी
200 बसें मैदानी इलाकों में
59 बसें पहाड़ी रूट पर
कुल बसों की संख्या बढ़कर 1700 हो जाएगी
दिवाली से पहले यात्रियों को मिल सकता है फायदा
छोटे ठेकेदारों को बड़ा मौका
अब D-श्रेणी के ठेकेदार 1 करोड़ की बजाय 1.5 करोड़ तक के टेंडर ले पाएंगे
लगभग 15 हजार छोटे ठेकेदारों को राहत
बड़े ठेकेदारों पर निर्भरता कम होगी
मदरसों को नई व्यवस्था
कक्षा 1 से 8 तक जिलास्तर से मान्यता
कक्षा 9 से 12 के लिए रामनगर परिषद से संबद्धता
जरूरी
राज्य में 452 मदरसे, जिनमें 400 से ज्यादा में केवल 8वीं तक पढ़ाई
देहरादून पार्षदों को बड़ा तोहफा
देहरादून के पार्षदों को अब हर महीने ₹25,000 भत्ता मिलेगा
1 जून से लागू
नगर निगम पर सालाना लगभग 3 करोड़ का अतिरिक्त भार
शिक्षा और शोध को बढ़ावा
21 अनुदानित अशासकीय कॉलेजों में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना लागू