चारधाम यात्रा पर जा रहा यात्रियों से भरा टैम्पो ट्रैवलर पल्टा सड़क पर मची चीख पुकार 5 यात्री घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर नगुन-सुवाखोली मोटरमार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। नागराजा धार के समीप ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। गनीमत रही कि वाहन सड़क के बाहर खाई की ओर जाने के बजाय अंदर की नाली में फंस गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के मुताबिक वाहन संख्या HR 65A 0859 में सवार सभी यात्री दिल्ली के निवासी हैं। ये यात्री 30 अप्रैल की शाम दिल्ली से गंगोत्री धाम के लिए निकले थे और रात में मसूरी में रुकने के बाद 1 मई की सुबह आगे की यात्रा पर निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉 कैबिनेट मंत्री के लड़के की शादी के मामले में 2 फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, वन क्षेत्राधिकारी और वन दरोगा भी हटाए गए।

इसी बीच यह दुर्घटना हो गई। घटना की सूचना दोपहर लगभग 2:10 बजे डायल 112 के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही थाना छाम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। हादसे में पांच यात्री घायल हुए हैं जिनमें कपिल अरोड़ा उम्र 53 वर्ष डिम्पी उम्र 40 वर्ष ध्रुव उम्र 22 वर्ष नीता उम्र 53 वर्ष और प्रेम दास शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉 सुबह-सुबह एक और तेंदुआ फंसा पिंजरे में वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर भेजा रानीबाग।

सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के वक्त वाहन में कुल 23 यात्री सवार थे। अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकालकर दूसरे वाहन से उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया। पुलिस ने चालक जगजीत सिंह निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा से पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *