लालकुआं, अगले तीन सालों में एक हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी सेंचुरी पेपर मिल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ देहरादून में आयोजित दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन में सेंचुरी पेपर मिल की ओर से मिल के एचआर हैड डा एपी पांडे ने प्रतिभाग किया इस बीच उन्होने मुख्यमंत्री को सेंचुरी पेपर मिल में किए जाने वाले एक हजार करोड़ रुपए का निवेश का पत्र भेंट किया। वैश्विक सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आदित्य विरला ग्रुप ने लालकुआं में स्थित सेंचुरी पेपर मिल में अगले तीन वर्षों में एक हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ जिले में चक्कू गैंग का खौफ, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफतार।

जिससे मिल में मौजूद अलग-अलग प्लांटों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही मिल के स्टैक्चर को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सरकार से राज्य में भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कहा की मिल प्रबंधन उस भूमि में पोपलर व यूके लिपटिस की पैदावार करेगा साथ ही किसानों को पोपलर व यूके लिपटिस के पौध उपलब्ध कराने में भी सहायता करेगा जिससे मिल को कच्चा माल उपलब्ध होने के साथ ही किसानों की आर्थिकी भी बढ़ेगी

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, जिले के कपकोट क्षेत्र में खनन माफिया अवैध खनन करके पहाड़ों को कर रहे खोखला, हाइकोर्ट ने जिलाधिकारी सहित इन अधिकारियों से की रिपोर्ट तलब।

जिससे क्षेत्र में प्रत्यक्ष व अप्रत्क्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे उन्होने कहा कि उत्तराखंड में संसाधनों की कोई कमी नही है यहां पर उद्योगों को स्थापित करने के लिए तमाम संभावनाएं है। इस दौरान उन्होने पेपर मिल की उत्तराखंड में निवेश को लेकर पेपर मिल के उत्तराखंड में निवेश को लेकर भावी योजनाओं की जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *