खानपूर विधायक उमेश शर्मा का अश्लील वीडियो हुआ वायरल, पूर्व विधायक चैम्पियन ने लगाए गम्भीर आरोप।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

 खानपुर/ विधायक उमेश कुमार का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है लगातार नेताओं, विधायकों के अश्लील या फर्जी ऑडियो और वीडियो वायरल होते रहते हैं अब इस वीडियो में खानपुर विधायक का क्या कुछ कहना है और क्या है पूरा मामला।हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुवंर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच की जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है खानपुर के पूर्व विधायक चैंपियन ने आज देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए खानपुर विधायक उमेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 पूर्व कैबिनेट मंत्री गांववासी का लंम्बी बिमारी के बाद निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख।

इसके साथ ही चैंपियन ने विधायक से इस्तीफे की मांग भी की है चैंपियन ने कहा कि 26 अप्रैल 2023 को खुद विधायक उमेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि किसी भी कोर्ट में अगर उनके खिलाफ रेप के संबंध में कोई मुकदमा विचाराधीन होता है तो वे इस्तीफा दे देंगे अब विधायक उमेश कुमार का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है ऐसे में उमेश कुमार को अब इस्तीफा दे देना चाहिए कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का कहना है कि उमेश कुमार ने देवभूमि को कलंकित करने का काम किया है क्योंकि उनका एक महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां वाहन अनियंत्रित होकर समाया गहरी खाई में 2 लोगों की मौके पर ही हुई मौत।

उन्होंने कहा कि जिस मातृ शक्ति ने अपने संघर्षों की बदौलत
उत्तराखंड राज्य का गठन किया और जहां नारियों को देवी के
समान पूजा जाता है उस देवभूमि में एक व्यभिचारी व्यक्ति
[08/12, 2:37 pm] न्यूज़ 13 उत्तर-प्रदेश/उत्तराखंड: विधायक बन जाता है उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल 2023 को रुड़की में प्रेस वार्ता करते हुए खुद उमेश कुमार ने कहा था कि यदि मेरे खिलाफ किसी भी कोर्ट में कोई भी धारा 376 का विचाराधीन मुकदमा होगा तो वे इस्तीफा दे देंगे। उधर विधायक उमेश कुमार ने इसे साजिश करार दिया है उमेश कुमार ने सोशल मीडिया साइट पर वीडियो के जरिए सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि उनके विरोधियों ने राजनीतिक साजिश के तहत उनका डीपफेक वीडियो बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल, गुलदार ने यहां एक और महिला को बनाया अपना निवाला, नैनीताल जिले में एक महीने में गुलदार ने 5 लोगों को अपना निवाला बना डाला, लापरवाह वन विभाग पर ग्रामीणों ने लगाए गम्भीर आरोप।

इसके माध्यम से पहले भी कई बड़े लोगों का चरित्र खराब करने का प्रयास किया गया है उन्होंने ये भी बताया कि वीडियो को प्रसारित करने के लिए पेन ड्राइव का यूज किया गया है उन्होंने बताया कि पेन ड्राइव को फोरेंसिक भेजे जाने के लिए सील कर दिए गए हैं मामले पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *