उत्तराखंड में यहां वाहन अनियंत्रित होकर समाया गहरी खाई में 2 लोगों की मौके पर ही हुई मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

 देहरादून/ चकराता आज तहसीलदार चकराता द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया टिकरधार के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमे त्वरित रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल, गुलदार ने यहां एक और महिला को बनाया अपना निवाला, नैनीताल जिले में एक महीने में गुलदार ने 5 लोगों को अपना निवाला बना डाला, लापरवाह वन विभाग पर ग्रामीणों ने लगाए गम्भीर आरोप।

उक्त सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर में व्यवस्थापित एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय में 12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे गुरिल्ले।

एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना वक़्त गवाये तुरन्त रोप के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई। वाहन में 2 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शवों को बरामद कर बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया। शवों की शिनाख्त हेतु जिला पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *