मुख्यमंत्री धामी पर बरसें करन माहरा, पुछा केदारनाथ से शिला दिल्ली कैसे पहुंची।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ दिल्ली में बन रहे केदारनाथ मंदिर को लेकर उत्तराखंड में जमकर सियासत हो रही है केदारनाथ के पंडा पुरोहीतो से लेकर अब राज्य की सिस्यासत भी गरमा गई है। कांग्रेस भी इस मामले को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉 पिछले 7 दिनों से लापता बागेश्वर निवासी सेना के जवान का एनडीआरएफ ने किया शव बरामद।

इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल किया है कि केदारनाथ से शिला दिल्ली कैसे पहुंच गई है ? उन्होंने इसे ले जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली में बन रहे केदारनाथ धाम को लेकर सियासी घमासान जारी है। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा ये एक ट्रस्ट का कार्यक्रम था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री धामी वहां पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉 यहां जिंदा जलाने के लिए पेट्रोल छिड़ककर घर में लगा दी आग।

सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है। जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरकार को घेरते हुए नजर आए। उन्होंने कहा अगर ये सच है तो मुख्यमंत्री के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। करन माहरा ने कहा कि कानून के तहत आर्कियोलॉजिकल डिपार्मेंट का जो हमारा कानून है उसके तहत किसी भी मंदिर या पौराणिक स्थान के साथ छेड़खानी नही की जा सकती। अगर मुख्यमंत्री का निजी कार्यक्रम था तो केदारनाथ से जो शिला गई वे कैसे गई उस पर कार्यवाही होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *