यहां जिंदा जलाने के लिए पेट्रोल छिड़ककर घर में लगा दी आग।

न्यूज़ 13 ब्यूरो:-

दिल्ली/ अशोक विहार इलाके में एक युवक ने पड़ोसी के परिवार को जिंदा जलाने के लिए पेट्रोल छिड़ककर उसके घर में आग लगा दी। इस हादसे में किशोरी समेत तीन महिलाएं झुलस गईं। पुलिस ने आग लगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि पड़ोसी उसकी पत्नी को घूरता रहता था, इसलिए उसने बदला लेने के लिए उसने जलाने की कोशिश की थी।

जानकारी अनुसार, पीड़ित आकाश ने बताया कि वह वजीरपुर के जेजे इंडस्ट्रियल एरिया में बनी झुग्गी की छत पर सो रहा था। वहीं, नीचे मां सीता देवी, बुआ अनिता और उसकी 12 साल की बेटी नंदिनी सो रही थी। शनिवार सुबह पड़ोसी अमन ने पेट्रोल से भरी बोतल दरवाजे के नीचे खोलकर आग लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉 : महिला जैसी वेशभूषा में मिला पंतनगर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल इंचार्ज का शव, इस मामले में मुकदमा दर्ज।

आग लगने से घर में सो रहीं दोनों महिलाएं और बच्ची झुलस गई। चीख सुनकर आकाश और पड़ोसी जाग गए। उन्होंने दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दिल्ली केलाजपत नगर इलाके में शनिवार शाम हुई फायरिंग मामले में तीन पुलिस ने नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉 : उत्तराखंड में यहां सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गिरी पुल से नीचे।

पूछताछ में पता चला है कि हमले का बदला लेने के लिए आरोपियों ने युवक के पैर पर गोली मारी थी। आरोपियों ने लाठी से हमला करने के बाद गोली मारकर अभिषेक सागर उर्फ कटिया को घायल कर दिया था। दरअसल, मुख्य आरोपी अभिषेक तनेजा पर अभिषेक सागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *