उत्तराखंड में यहां जाम से परेशान युवक ने जमकर काटा हंगामा विधायक की कार के छत पर चढ़कर जताया विरोध।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

ऋषिकेश/ ऋषिकेश में गुरूवार को बखेड़ा खड़ा हो गया नवरात्र के पहले दिन त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या सुबह से ही पूजा अर्चना और स्नान के लिए पहुंची जिससे यहां जबरदस्त जाम की स्थिति पैदा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल तहसील में कार समाईं 150 मीटर गहरी खाई में 2 लोगों की मौके पर ही हुई मौत।

भीड़ के बावजूद पुलिस ने चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगाई जिसके कारण जाम की स्थिति और बढ़ गई।

यह भी पढ़ें 👉 कुमाऊं कमिश्नर ने जल निगम कार्यालय में मारा छापा गैरहाजिर मिले 4 कर्मचारियों पर की सख्त कार्रवाई।

स्थिति इतनी खराब थी कि पैदल चलने वाले लोग भी आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। लगभग साढ़े आठ बजे जाम से परेशान एक युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने एक विधायक की कार की छत पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया कार पौड़ी जिले के किसी विधायक की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 श्राद्ध पक्ष बिना कौवों के अधूरे, पर्वतीय क्षेत्रों में खोजें नहीं मिल रहे हैं पित्रृ पक्ष में कौवे।

हालांकि वाहन में सिर्फ चालक ही मौजूद था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को उतारकर चौकी ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *