उत्तराखंड में महिला के साथ पति, ससुर व दो देवरों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

रामनगर/ बदलते वक्त के साथ-साथ पवित्र रिश्तो को कलंकित करने में भी लोग गुरेज नहीं कर रहे हैं एक ताजा मामले में महिला ने उसके साथ उसके पति ससुर और दो देवरों पर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है रामनगर में महिला ने तीन तलाक के बाद पति, ससुर व दो देवर और नंदोई पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉 दुसरे चरण की यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा की टिकटों की बुकिंग हुई शूरु चंद घंटों में बुक हुई 4700 से अधिक टिकट।

महिला ने अपने मायके रामनगर पहुंचकर यहां कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में रामपुर टांडा निवासी पति सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामनगर के समीपवर्ती गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह पिछले वर्ष फरवरी में उतर प्रदेश के जिला रामपुर थाना टांड़ा मोहल्ला गज्जूपुरा मे मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉 मसूरी में भारी बारिश के चलते दरके पहाड़ सड़कें हुई ध्वस्त स्कूटी सहित दो युवक गिरे खाई में।

आरोप है कि साढ़े तीन लाख रुपये दहेज में नकद भी दिए थे। लेकिन ससुराल वाले और दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी नही करने पर ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया। इसी वर्ष पांच सितंबर की रात में पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और उससे मारपीट भी की। इतना ही नहीं इसके बाद उसे बंधक बनाया और तलाक देने के बाद रात दो बजे पति ने जबरन दुष्कर्म किया। इसके अलावा ससुर, दो देवर और नंदोई पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉 आईएमए देहरादून में स्विमिंग पूल में डूबने से हुई कैंडिडेट की मौत।

महिला ने जब शिकायत की तो उसे डांटकर चुप करा दिया था। इधर आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। किसी तरह ससुरालियों के चंगुल से निकलकर वह अपने मायके रामनगर आई। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि पति, ससुर, दो देवरों पर दहेज उत्पीड़न की बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का छह माह का बच्चा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *