उत्तराखंड में भाजपा नेता ने मीटिंग में एक आदमी को पीटा जूते चप्पलो से साथ में दी जिंन्दा फूंकने की धमकी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में भाजपा की पूर्व मंडल अध्यक्ष बचना शर्मा और उनके पति ओमप्रकाश के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं जिसमें एक मामला ग्रामसभा की बैठक के दौरान एक ग्रामीण को जूते-चप्पलों से पीटने के साथ ही जिंदा जलाने की धमकी देने का है।

यह भी पढ़ें 👉 घटिया सड़क निर्माण कराने पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हुआ सस्पेंड।

भाजपा नेता बचना शर्मा और उनके पति पर ग्रामीण को जूते-चप्पलों से पीटने व एक अन्य मामले में पुलिस ने गुरुवार देर रात दो मुकदमे दर्ज किए। बचना शर्मा भाजपा की क्वांसी मंडल अध्यक्ष रह चुकी हैं। चकराता के थानाध्यक्ष चंद्रशेखर नौटियाल ने कहा विरेंद्र भट्ट निवासी ग्राम लाखामंडल ने तहरीर देकर बताया कि आठ अक्तूबर को क्षेत्र के शिव मंदिर परिसर में ग्रामसभा की बैठक चल रही थी। इसमें बचना शर्मा और उनके पति ओमप्रकाश भी थे। विरेंद्र का आरोप है कि बैठक में जैसे ही उन्होंने अपनी बात रखी तो बचना शर्मा और ओमप्रकाश आगबबूला हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 बद्रीनाथ व केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने बीकेटीसी अध्यक्ष खिलाफ खोला मोर्चा लगाए गंभीर आरोप मुख्यमंत्री से की तुरंत हटाने की मांग।

दोनों ने उसके साथ मारपीट की और जिंदा जलाने की धमकी दी। उनका यह भी आरोप है कि शाम को वह पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो बचना देवी व ओमप्रकाश भी वहां पहुंच गए। दोनों ने चौकी के बाहर उसके साथ जूते-चप्पलों से मारपीट की। एक अन्य मामले में खुशीराम गौड़ निवासी लाखामंडल ने पुलिस को तहरीर दी। इस में उन्होंने आरोप लगाया कि बचना शर्मा ने उनकी बेटी व परिवार के लिए सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी बस 5 गम्भीर घायलों को किया गया हायर सेंटर के लिए रेफर।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज करके जांच की जा रही है। भाजपा नेता बचना शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत की बैठक में आरोप लगाने वालों ने ही विवाद किया था। दूसरे मामले में आरोप लगाने वाले ने मेरी आईडी हैक करके खुद ही अपने लिए गलत लिखा है। मैं उनके खिलाफ केस दर्ज कराऊंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *