पिथौरागढ़ में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर की निर्मम हत्या क्षेत्र में फैली सनसनी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ जिले के नेपाल सीमा से सटे अस्कोट थाना क्षेत्र के घिघरानी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस नृशंस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में बदला मौसम गर्मी से मिली राहत अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के साथ तेज़ हवाओं का अलर्ट।

घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर के अंदर का मंजर देखकर सभी लोगों के होश उड़ गए। महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया आया कि आरोपी पति ने किसी बात को लेकर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉कर्णप्रयाग, जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा उधारी और अपमान बना हत्या का कारण शव को फैंका अलकनंदा में।

पुलिस क्षेत्राधिकारी केएस रावत ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी की तलाश/पूछताछ की कार्रवाई जारी है। फिलहाल इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे गांव में डर और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *