पिथौरागढ़/ जंगली मशरूम खाने से मजदूर दंपती और दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत हालत गंभीर बनी हुई है।जंगली मशरूम खाने से चंडाक में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के मजदूर और उसकी पत्नी के साथ ही दो बच्चों की तबीयत ख़राब हो गई। पेट दर्द और दस्त से जूझते हुए सभी जिला अस्पताल पहुंचे। सभी को भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।जागरूक करने के बाद भी पिथौरागढ़ जिले में जंगली मशरूम खाने के मामले घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। जंगली मशरूम लोगों की मौत का कारण भी बना है। इसके बाद भी लोग इसे खाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। इस बार जंगली मशरूम खाने से चंडाक में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के मजदूर उसकी पत्नी और दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
पेट दर्द और दस्त से जूझते हुए सभी जिला अस्पताल पहुंचे। सभी को भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। जिला मुख्यालय के नजदीक चंडाक में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में मजदूरी करने वाला खटीमा निवासी हरपाल सिंह उम्र 45 वर्ष पत्नी ओमवती उम्र 44 बेटा पवन उम्र 20 वर्ष और बेटी निर्मला उम्र 18 वर्ष के साथ किराये के मकान में रहता है। बीते बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी ओमवती स्थानीय जंगल से जंगली मशरूम खोजकर लाई और शाम की सब्जी तैयार की। पूरे परिवार ने सब्जी खाई तो सभी पेट दर्द से कराह उठे और दस्त से जूझने लगे।
तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर साथी मजदूरों ने सभी को बीते शुक्रवार की देर शाम जिला अस्पताल पहुंचाया। चारों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक़ चारों की हालत नाजुक बनी हुई है। अब भी सभी पेट दर्द और दस्त से जूझ रहे हैं। पीएमएस डॉ. भागीरथी गुर्ज्याल ने बताया कि चारों मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिले इसके लिए अस्पताल प्रबंधन गंभीरता से काम कर रहा है। सभी चिकित्सकों की गहन निगरानी में हैं। जंगली मशरूम खाने से दो की मौत 10 लोग पहुंच चुके हैं अस्पताल मुनस्यारी में जंगली मशरूम खाने से पिछले दिनों नानी और नातिन की मौत हो चुकी है। हल्द्वानी एसटीएच रेफर करने के बाद भी दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी थी।
लोग जंगली मशरूम खाने से कई लोग जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं जिनकी बमुश्किल जान बचाई गई। सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने कहा कि विभाग लगातार जंगली मशरूम के दुष्प्रभाव बताकर लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके बाद भी लोग जागरूकता न दिखाकर अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जंगली मशरूम खाने से लोगों की जान भी जा सकती है। ऐसे में लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।