अल्मोड़ा/ रात का सन्नाटा और पर्वतीय सड़कों पर फर्राटे मारती एक कार रात लगभग 10:45 बजे तिमली पिपुड़ा पुल के समीप एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा समाई।
सूचना मिलते ही थाना देघाट पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से 4 घायलों को रेस्क्यू करके 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया ।
आधी रात का सन्नाटा तोड़ा चीखों ने
पुलिस की तेज कार्रवाई और स्थानीय जनता की तत्परता से बड़ी राहत की खबर आई चारों लोग सुरक्षित बच गए । हालांकि एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस का कहना है कि वाहन के गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं इलाके में इस घटना को लेकर लोगों में दहशत और राहत दोनों का माहौल है। दहशत इसलिए कि सड़क किनारे सुरक्षा दीवारें नहीं और राहत इसलिए कि किसी की जान नहीं गई ।