देहरादून/ उत्तराखंड शासन ने आईएएस और पीसीएस अधिकारीयो के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जिले के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं।
अंशुल सिंह हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को अल्मोड़ा जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। तेज तर्रार आईएएस अंशुल सिंह के हरिद्वार में विकास कार्यों को देखते हुए पहली बार जिले की कमान सौंपी गई है।
वहीं मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे को बागेश्वर जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा कुंभ मेला अधिकारी सोनिका अब हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष होंगी। आईएएस ललित मोहन रयाल को नैनीताल का जिलाधिकारी बनाया गया है। आशीष कुमार भटगई को बागेश्वर से हटाकर पिथौरागढ़ जिले का जिलाधिकारी बनाकर बनाया गया है।