अल्मोड़ा जिले के हवालबाग में बाथरूम में नहा रही महिला का एक युवक ने वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ हवालबाग इलाके में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नहाने के लिए बाथरूम गई महिला का एक युवक ने वीडियो बना लिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 इन जनपदों में हाई अलर्ट को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन गंभीर, सभी डीएम से की प्रभावी रणनीति पर चर्चा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी मुताबिक महिला ने तहरीर में कहा कि उसके पति पिथौरागढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। यहां पर वह अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। आरोप लगाया कि अर्जुन नाम का एक युवक आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है। बीते शुक्रवार सुबह वह बाथरूम में नहाने गई हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में चल रहा है गजब का खेल ड्यूटी बजा रहे हैं देहरादून में, वेतन ले रहे चमोली जिले से।

इस बीच उनकी नजर रोशनदान के पास एक मोबाइल पर पड़ी। देखा तो आरोपी वीडियो बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग बीमार पत्नी को चारपाई पर लेकर पहुंचे थाने जानिए वजह।

महिला ने आरोपी से खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *