उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में चल रहा है गजब का खेल ड्यूटी बजा रहे हैं देहरादून में, वेतन ले रहे चमोली जिले से।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ अगर आपसे कोई पूछे की सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग में खेल कोन से राज्य में होता है तो आप निसंचोक कह सकते हैं उत्तराखंड में ऐसा कहने का आधार यह है कि उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में अटैचमेंट का खेल समाप्त ही नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 कीर्तिनगर विकास खंड के जाखी गांव के 56 वर्षीय लक्ष्मण सिंह को गुलदार ने किया गम्भीर रूप से घायल।
यहां 20 शिक्षक व कर्मचारी ऐसे हैं जो अटैचमेंट पर तीन साल से देहरादून और पौड़ी में ड्यूटी कर रहे हैं जबकि वेतन चमोली जिले के दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में तैनाती का ले रहे हैं। जबकि जिले के विद्यालय शिक्षक-कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे हैं। चमोली जिले में 908 प्राथमिक 195 जूनियर हाईस्कूल और 206 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं और वर्तमान में अनेक विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग बीमार पत्नी को चारपाई पर लेकर पहुंचे थाने जानिए वजह।

स्थिति यह है कि कर्णप्रयाग में 25 पोखरी में 31 नंदानगर में 46 गैरसैंण में 60 जोशीमठ में 57 दशोली में 43 नारायणबगड़ में 38 और देवाल में 40 विद्यालय केवल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। वहीं कई शिक्षक व कर्मचारी अटैचमेंट पर कई सालों से तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉 आरक्षित वन क्षेत्र की 9 बीघा जमीन को धोखाधड़ी कर अपने नाम करने वाले पूर्व डीजीपी सहित 5 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल।

इस प्रकार कुल 20 शिक्षक- कर्मचारियों को भी देहरादून व सुगम के विद्यालयों व बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है जबकि सभी को वेतन पौड़ी और चमोली से मिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *