उत्तराखंड में 4 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत में 3 युवकों की हुई दर्दनाक मौत 6 गम्भीर घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे से तीन परिवारों में मातम पसर गया। पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर चार तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 द्वाराहाट विकास खंड के बयेला निवासी हेमचंद्र पांडे ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराके किया कमाल।

टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चारों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की हुई जबरदस्त भिड़ंत

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 21 अगस्त की देर रात चार मोटरसाइकिलें कांवड़ पटरी मार्ग से गुजर रही थीं। इसी बीच चारों बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

 पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि छह घायलों का उपचार शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 दुखद>>> हेली सेवा की व्यवस्था होने से पहले ही नवजात शिशु और उसकी मां ने तोडा दम आखिर उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों को कब मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं।

घायलों में आदित्य चंद्रा उम्र 25 वर्ष की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए एम्स रेफर किया गया है।

हादसे में इन युवकों की मौत

पुलिस के मुताबिक हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है

अयान उम्र 18 वर्ष

राजू उम्र 24 वर्ष

राजीव उम्र 18 वर्ष

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

 हादसे की वजह की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसा चारों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली के 25 हिमाच्छादित गांवों में स्व-गणना शुरू, 31 अगस्त अंतिम तिथि।

हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या थी इसकी पुलिस जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

रुड़की हादसे के बाद मचा हड़कंप

रात के वक्त कांवड़ पटरी मार्ग पर हुए इस भीषण हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चारों बाइक के क्षतिग्रस्त होने और कई युवकों के घायल होने से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *