तुंगेश्वरी तीर्थ धाम के संत भगत महाराज महामंडलेश्वर” की पदवी व उपाधि से विभूषित किया।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ तुंगेश्वरी माता पवित्र कौशिकी नदी के तट पर बसा माता तुंगेश्वरी तीर्थ धाम के संत महापुरूष भगत महाराज को श्री वृंदावन में हुए विभिन्न राज्यो के संतो का पट्टाभिषेक समारोह मे “श्री श्री 1008 ऋषिवर भगत महाराज को “महामंडलेश्वर” की पदवी व उपाधि से विभूषित करने के उपरांत

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड क्रांति दल का जिला अधिवेशन संपन्न, दिनेश जोशी बने जिला अध्यक्ष

तुंगेश्वरी माता तीर्थ धाम कौशिकी तट पर समस्त क्षेत्र वासियों के सहयोग से स्वागत अभिनंदन समारोह के साथ-साथ पूजन व सुंदरकांड हवन व भजन का आयोजन किया गया साथ ही उनके भक्तो के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सड़क पर 150 मीटर गहरी खाई में समाया वाहन चालक की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत।
उक्त कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय सप्त ऋषि अखाड़ा परिवार के ऋषिवर कैलाशानंद महाराज वरिष्ठ महामंडलेश्वर, अन्तराष्ट्रीय प्रवक्ता ऋषिवर कृष्णचन्द्र काण्डपाल , अखाड़े के धर्माचार्य आचार्य लोकेश महाराज ,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा , नवीन जोशी ,लाल सिंह लटवाल जी ,उमेद सिंह कनवाल ,आचार्य नवीन चंद्र पंत एवं समस्त जनप्रतिनिधि आदि समस्त भक्तगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *