नैनीताल में हाईप्रोफाइल ड्रामा जिलापंचायत अध्यक्ष के लिए बोट देने जा रहे मेंबरो का भाजपा और पुलिस पर किडनैप करने का आरोप।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

नैनीताल/ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले नैनीताल में सियासी संग्राम चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वोट देने जा रहे कांग्रेस के 6 से 7 जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करने की कोशिश की गई। घटना में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ धक्का-मुक्की और पूर्व विधायक संजीव आर्य के साथ ही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के साथ मारपीट का आरोप भी लगा है।

यह भी पढ़ें 👉 रामनगर, पानी के तेज बहाव में कार के बहने से मचा हड़कंप।

कांग्रेस का दावा है कि यह हमला सिविल ड्रेस में आए लोगों ने किया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यशपाल आर्या के फेसबुक पेज पर यह पूरा घटनाक्रम लाइव प्रसारित हो रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने आरोप लगाया कि इस झड़प में उनके पति पर भी हमला हुआ साथ ही कई कांग्रेस सदस्यों के कपड़े तक फाड़ दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दो जगह बोटर लिस्ट में नाम वाले प्रत्याशी पद पर बने रहेंगे या नहीं नैनीताल हाईकोर्ट ने दिया यह अहम फैसला।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा किसी भी तरह चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है जबकि भाजपा की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *