यहां कस्तूरी मृग के कस्तूरा व दांतों के साथ दो तस्कर गिरफतार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चमोली

चमोली/ जिले की पुलिस टीम वन्यजीव तस्करों पर कड़ी नजर रखे हुए है। नशाखोरी पर भी पुलिस सख्त हुई है। रविवार को पुलिस की एसओजी टीम ने कस्तूरी मृग के कस्तूरा व दांतों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर, नैनीताल में फिर हुआ सड़क हादसा दो लोगों की मौत की खबर कई लोग घायल।

वन्य जीव जन्तुओं की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाये गये अभियान को सफल बनाते हुए रविवार को एसओजी चमोली व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त भरत सिंह, निवासी ग्राम प्राणमती पोस्ट कनोल थाना नंदानगर घाट जिला चमोली उम्र 36 वर्ष को कस्तूरी मृग की कस्तूरा -1, वजन कुल 39.85 ग्राम, कस्तूरा मृग (नर मस्क डियर) के दांत -1, वजन कुल 4.22 ग्राम

यह भी पढ़ें 👉 धाकड़ धामी की सरकार में सर चढ़े अधिकारी नहीं मान रहे अपने उच्चाधिकारियों का आदेश, मुख्यालय से आदेश के बाद भी अधिकारी नहीं छोड़ रहे हैं रेंज तराई केन्द्रीय वन प्रभाग का है मामला।

तथा अभियुक्त खीम सिंह, निवासी ग्राम प्राणमती पोस्ट कनोल थाना नंदानगर घाट जिला चमोली उम्र 36 वर्ष को कस्तूरा मृग (नर मस्क डियर) के कस्तूरा – 1, वजन कुल 40.27 ग्राम व कस्तूरा मृग (नर मस्क डियर) के दांत – 1, वजन कुल 3.88 ग्राम के साथ बस स्टैण्ड कर्णप्रयाग के पास से जनपद से बाहर जाने से पहले धर दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *