यहां पिछले कई सालों से वन विभाग की भूमि पर कब्जा जमाए दुकानदारों से वन विभाग ने ख़ाली करवाई अपनी भूमि।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

 हल्द्वानी/ वन विभाग की भूमि पर दुकान बनाकर पिछले कई वर्षों से व्यवसाय कर रहे 25 से ज्यादा दुकानदारों को नोटिस दिए जाने के बावजूद वहां से दुकाने न हटाए जाने पर आज शाम वन विभाग की टीम दुकानों को खाली कराने पहुंच गई। वन विभाग की टीम को कार्रवाई करता देख सभी दुकानदारों ने अपना सामान समेटकर दुकाने हटानी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर, उतराखंड में अंकिता हत्याकांड के बाद अब उतरकाशी जिले की 18 वर्षीय अमृता का मिला रिसॉर्ट में फांसी पर लटका शव, हाथ और गले पर है चोट के निशान।
रामपुर रोड स्थित एसएन इंटर कॉलेज के आगे वन विभाग की भूमि है जहां 25 से ज्यादा दुकानदारों ने दुकानें बनाकर अतिक्रमण किया हुआ है। उक्त भूमि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर के हल्द्वानी रेंज के अन्तर्गत आती है। आरक्षित वन भूमि की दुकान को खाली करने के लिए वन विभाग द्वारा सभी दुकानदारों को दिनांक 18.05.2023 को नोटिस दिया गया था। जिसके बाद माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल में योजित स्पेशल अपील सं0 219/2023 डॉ रूप बसंत व अन्य बनाम राज्यादि मे दिनांक 31.10.2023 को पारित आदेश के क्रम में दिनांक 30.11.2023 तक का समय दुकान खाली करने हेतु दे दिया गया था

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी, भाजपा के विधायक ने खोया आपा, लैंसडाउन के विधायक दिलीप महंत ने परिवहन अधिकारी को मारने के लिए उठाया हाथ।

उक्त समय अवधि समाप्त होने के बाद वन विभाग द्वारा सभी दुकानदारों को पुन 24 घंटे का समय देते हुए उक्त दुकानों को खाली करने का नोटिस दिया गया। परन्तु समय बीतने के बाद भी दुकानदारों द्वारा जगह को खाली नहीं किया गया जिसके चलते आज शाम वन विभाग की टीम दुकानों को खाली करने पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉 सीबीएसई बोर्ड का बड़ा एलान, 10वी और 12वी में अब नही मिलेगी डिवीजन या डिस्टिंक्शन।

वन विभाग की टीम को कार्रवाई करता देख सभी दुकानदारों ने अपना सामान समेटकर दुकान हटाने शुरू कर दी। उक्त दुकानदार पिछले कई सालों से यहां पर अपना रोजगार करते हुए अपना परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे थे। वन विभाग की कार्रवाई से इन सभी के आगे एक बहुत बड़ा संकट उत्पन्न हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *