उत्तराखंड में यहां वोल्वो बस के कंडक्टर ने शराब के नशे में धुत्त होकर यात्रियों से की बदसलूकी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ वोल्वो बस में तैनात शराबी परिचालक का हंगामा, यात्रियों से किया दुर्व्यवहार बस में यात्रियों ने टिकट बनाने को कहा तो परिचालक ने बदसलूकी शुरू कर दी। जिन यात्रियों ने ई-टिकट बुक किया हुआ था उनसे भी परिचालक ने दुर्व्यवहार किया। इस पर वहां हंगामा होने लगा। आइएसबीटी में तैनात अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे और नशे में धुत परिचालक को बस पर जाने से रोका।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां हुई बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली।

इसके बाद दूसरे परिचालक तरुण कुमार को बस के साथ भेजा गया। उत्तराखंड परिवहन निगम की सुपर डीलक्स नान-स्टाप वोल्वो सेवा में देहरादून-दिल्ली मार्ग पर तैनात शराबी परिचालक ने देहरादून आइएसबीटी पर जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि परिचालक नशे में धुत होकर डयूटी पर पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉 कैची धाम में भक्तों का उमड़ा सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, एसएसपी नैनीताल मौके पर स्वयं सम्भाल रहे हैं व्यवस्था।

यात्रियों की शिकायत पर आइएसबीटी पर नियुक्त निगम कर्मचारियों ने उसे ड्यूटी से हटाकर उसकी जगह दूसरे परिचालक को तैनात करके बस को दिल्ली के लिए भेजा। आरोप है कि आरोपित परिचालक ने चार दिन पूर्व भी हिमाचल प्रदेश के एक अधिकारी से बदसलूकी की थी, आरोप है कि परिचालक ने उनके लिए बस नहीं रोकी थी। अधिकारी ने डिपो एजीएम से शिकायत भी की थी परन्तु डिपो अधिकारियों ने कार्रवाई के बजाए परिचालक को मार्ग पर तैनात रखा।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड से मेरठ जा रही बस के कंडक्टर से कैश से भरा बैग छीनकर बदमाश हुए फरार।

घटना गुरुवार रात देहरादून आइएसबीटी पर काउंटर नंबर -43 पर सामने आई। यहां दिल्ली जाने के लिए रात साढ़े आठ बजे की नान-स्टाप वोल्वो बस (यूके 07-पीए-4553) खड़ी थी। आरोप है कि बस पर तैनात विशेष श्रेणी परिचालक गौरव त्यागी नशे में धुत होकर डयूटी पर पहुंचा। इसके बावजूद डिपो अधिकारियों ने उसकी ड्यूटी स्लिप जारी कर दी। बस में यात्रियों ने टिकट बनाने को कहा तो परिचालक ने बदसलूकी शुरू कर दी। जिन यात्रियों ने ई- टिकट बुक किया हुआ था उनके साथ भी बदसलूकी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *