उत्तराखंड में यहां हुई बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

रुड़की/ शुक्रवार देर रात कार सवार चार बदमाशों के साथ हरिद्वार पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बाकी बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉 कैची धाम में भक्तों का उमड़ा सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, एसएसपी नैनीताल मौके पर स्वयं सम्भाल रहे हैं व्यवस्था।

देर रात थाना झबरेड़ा पुलिस चेकिंग पर थी इसी बीच एक सेंट्रो कार से आ रहे चार लोगों को पुलिस ने झबरेड़ा मंगलौर पिकेट पर रोका। परन्तु कार सवार नही रुके और पुलिस पर फायर झोंक दिया। मुठभेड में एक बदमाश बोलर पुत्र तालिब निवासी गागलहेड़ी सहारनपुर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉 हनी ट्रैप मामले में दो महिलाओं सहित आधा दर्जन गिरफ्तार।

जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर इसके तीन साथी मौके से फरार हो गये। जिनकी तलाश जारी है। एसपी देहात सीओ रुड़की समेत पुलिस के आला अधिकारीगण द्वारा मौके एवं रुड़की सिविल अस्पताल जाकर मामले की जानकारी ली गई। बताया जा रहा है कि बदमाश जानवर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। वहीं फरार बदमाशों में इमरान और रिजवान रुड़की दिल्ली रोड के रहने वाले हैं। एक आरोपी गुलबहार मुजफ्फरनगर निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *