हल्द्वानी, 12 हजार दो घर बैठे अपने वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट लो, अब कमिश्नर ने मारा छापा दलाल हुए फरार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ रामपुर रोड़ बेलबाबा स्थित परिवहन विभाग के अधिकृत वाहन फिटनेस सेंटर को खुले अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है इसके बावजूद यहां सक्रिय हुए दलालों ने पूरी व्यवस्था पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। ये दलाल फिटनेस सेंटर के कर्मचारियों से साठ-गाँठ कर मोटी कमाई कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इस स्कूल के छात्रावास से पंजाब की छात्रा के गायब होने से मंचा हड़कंप।

हालत एसे हो गए है कि ये दलाल फिटनेस सेंटर के प्रवेश द्वार पर ही ड्राईवरों को रोककर मोलभाव करने से भी नहीं चूकते हैं। यदि कोई इनकी न माने तो यह सेंटर में पहुंचने वाले वाहनों में कोई न कोई कमी बताकर उनका आवदेन रिजेक्ट करवा देते है। यही वजह थी कि बीते दिवस फिटनेस सेंटर में तैनात कर्मचारियों ने अपनी गाड़ियों की फिटनेस कराने आए वाहन चालकों के साथ जमकर मारपीट की थी।

यह भी पढ़ें 👉 मनीष सिसोदिया व के कविता को फिर से लगा झटका, कोर्ट ने 31 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत।

पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए आज कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने फिटनेस सेंटर में अचानक छापेमारी की। इस बीच फिटनेस सेंटर के संचालक और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अपने वाहनों की फिटनेस कराने आए ड्राईवरों व वाहन स्वामियों ने कमिश्नर को बताया कि यहाँ सारा कार्य दलालों के माध्यम से हो रहा है उनका कहना था कि दलाल कर्मचारियों से साठ गाँठ कर पहले तो गाड़ियों की फिटनेस में रोड़ा अटकाने का कार्य करते है और बाद में अतिरिक्त रुपये लेकर वाहनों को एनओसी दिलवाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फिटनेस के तीन हजार रुपये की रसीद के ऐवज में उनसे 12 से 13 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 कांग्रेस ने शूरू की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा, भाजपा पर लगाया नफरत की राजनीति में धर्म का इस्तेमाल करने का आरोप।

जब कमिश्नर दीपक रावत ने सेंटर के संचालक व कर्मचारियों से इसका जवाब माँगा तो कोई भी सही तरीके से जवाब नहीं दे पाया। इस पर कमिश्नर ने सेंटर में लगे सीसीटीवी की एक महिने की फुटेज, संचालकों व कर्मचारियों से लिखित रूप में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी वजह से किसी वाहन की फिटनेस रिजेक्ट हो जाती है तो उक्त वाहन स्वामी / चालक को इसकी जानकारी इनरायटिंग उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो लोग इसके पीछे दोषी है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस बीच कमिश्नर रावत के साथ आरटीओ संदीप सैनी, आरटीओ प्रवर्तन नंद किशोर मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *