मनीष सिसोदिया व के कविता को फिर से लगा झटका, कोर्ट ने 31 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

नई दिल्ली/ दिल्ली शराब नीति मामले में अदालत ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ाई। दोनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे।
इससे पहले 26 तक बढ़ाई थी न्यायिक हिरासत

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 26 जुलाई तक बढ़ाई थी।

यह भी पढ़ें 👉 गजब के कारनामे सामने आते हैं सुशीला तिवारी अस्पताल के, अब अस्पताल में भर्ती युवक हुआ गायब, युवक की मां ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करवाई गुमशुदगी दर्ज।

वहीं कोर्ट ने बीआरएस नेता के. कविता के खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि के. कविता को 26 जुलाई को दोपहर दो बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाए।उधर, मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि 22 जुलाई को खत्म हो रही थी। इस कारण उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। इससे पहले कोर्ट ने 15 जुलाई को सुनवाई करते हुए सिसोदिया को 22 जुलाई तक की कस्टडी में भेजा था।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, टैक्सी चालक की हत्या करने वाले चौखुटिया तहसील के निवासी बीरेंद्र सिंह को आजीवन कारावास की हुई सजा।

सिसोदिया की नियमित जमानत याचिका दो बार हो चुकी खारिज
बता दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार गिया गया था। सिसोदिया की नियमित जमानत याचिका दो बार सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो चुकी है और तीसरी बार सिसोदिया का मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है।

यह भी पढ़ें 👉 मौसम विभाग ने उत्तराखंड सहित 11 राज्यों के लिए भारी बारिश का किया अलर्ट जारी।

के. कविता को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया गया था भर्ती के. कविता का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं था। स्त्री संबंधी बीमारी की जांच के लिए उन्हें बीते गुरुवार को अखिल भारतीय युर्विज्ञान संस्थान रेफर किया गया था। इससे पहले कविता को तेज बुखार होने पर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *