उधमसिंहनगर/ यहां में एक बार फिर गुलदार की दस्तक देखी गई है। गुलदार की इस मौजूदगी से लोगों के मन में फिर एक बार दहशत का माहौल बन गया है। इस बार गुलदार की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरीके से गुलदार एक पानी के पाइप में फंसा हुआ है।अपने प्रयासों से गुलदार बाहर निकल कर मौके से रफूचक्कर हो गया सूचना मिलते ही वन विभाग की काशीपुर टीम मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड, UKPSC ने यह परीक्षा भी कर दी रद्द, 9 नकलचियों की पुष्टि के बाद हुई कार्रवाई।
काशीपुर रेंज क्षेत्र में गुलदारो की दस्तक ने दहशत का माहौल बना है। हालांकि वन विभाग की टीम के प्रयासों से गुलदारो का रेस्क्यू भी किया जा रहा है परन्तु एक बार फिर काशीपुर के गौरा फार्म में गुलदार की दस्तक देखी गई है और इस बार गौरा फार्म में गुलदार एक पानी की होड़िया गिर गया और वहां लगे पाइप में बुरी तरह फस गया। जानकारी मिलते ही गुलदार को देखने के लिए आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे।
भीड़ में से किसी शख्स ने गुलदार की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और वन विभाग टीम द्वारा गुलदार का रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही थी। परन्तु गुलदार वन विभाग की टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। जिसके चलते स्थानीय लोगों में अब दहशत का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर हमारी टीम पहुंच गई पानी कम करने करतें वक्त गुलदार वहां से फरार हो गया टीम द्वारा लगातार गुलदार की मॉनिटरी की जाएगी और गुलदार का जल्द रेस्क्यू कर उसे आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।