चमोली/ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड न तीन के शैल बसन्तपुर क्षेत्र में रविवार रात को भारी बारिश होने से दो आवासीय भवनों के ऊपर मलबा आने से भारी खतरा हो गया है।
वहीं दूसरी ओर पोखरी क्षेत्र के करछूना गांव के खुसाल सिंह नेगी के आवासीय भवन में पहाड़ी से आए मलबे के कारण भारी नुक़सान हुआ है। पूर्व सभासद अनिल नेगी ने उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग से प्रभावित परिवारों के नुक़सान का मौका कर मुआवजा देने की मांग की है।