टिहरी/ टिहरी जनपद में एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही सूचना मिलते ही पुलिस टीम राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। गुरुवार सुबह थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर सुरेन्द्र नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन लोग घायल हो गए हैं।
जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उक्त सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बोराड़ी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल है।
घायलों का विवरण
बलवीर सिंह नेगी पुत्र श्री कीर्ति सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोरी पट्टी रोनद थाना लम्बगांव – रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरी थाना लम्बगांव
अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष नि. गोदड़ी थाना लम्बगांव