उत्तराखंड में यहां हुई रोड़वेज बस और कार की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़त महिला डॉक्टर सहित 4 लोग घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि टिहरी

देवप्रयाग/ ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। आज सुबह लगभग 9:30 बजे पायल गांव डंपिंग जोन के पास पौड़ी से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस और एक किया कार के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के वक्त रोडवेज बस (संख्या UK 07/PA/6756) में कुल 37 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि किया कार (संख्या UK08/BG/1655) में सवार महिला डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान 26 वर्षीय श्रीमती इला पत्नी डॉ. जीशान के रूप में हुई है जो मूल रूप से जामा मस्जिद मुस्तफाबाद (लक्सर रोड रामदेव फूड हर्बल पार्क हरिद्वार) की निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉बद्रीनाथ मंदिर से चढ़ावा चोरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल को एसआईटी ने लिया हिरासत में, सीसीटीवी फुटेज ने खोले कई राज।

श्रीमती इला और उनके पति डॉ. जीशान दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरसू में बतौर चिकित्सक तैनात हैं। हादसे में डॉ. इला के सिर पर गंभीर चोट आई है और उन्हें 3 टांके लगे हैं। उन्हें तुरंत एक निजी वाहन की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी (देवप्रयाग) भिजवाया गया। इस दुर्घटना में रोडवेज बस में सवार तीन अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। घायलों में आरती (पत्नी ठाकुर सिंह, निवासी ग्राम असगढ़, पट्टी मनियों, पौड़ी गढ़वाल) – दांतों में मामूली चोट, घनानंद पंत (पुत्र भैरव दत्त पंत, निवासी ग्राम मैली, पट्टी चक्की शहर) दाहिने पैर के घुटने पर मामूली चोट, बुद्धि देवी (पत्नी चिंता लाल, निवासी ग्राम उजियारी, पट्टी गंगवारसु, पौड़ी गढ़वाल) चेहरे पर दाहिनी तरफ मामूली चोट।

यह भी पढ़ें 👉8वीं वाहिनी आईटीबीपी में “हैप्पी आवर्स” के अंतर्गत भव्य सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन।

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बस में सवार बाकी 34 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। रोडवेज प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को उनकी सुविधा के अनुसार अन्य वैकल्पिक वाहनों के जरिए उनके गंतव्य (देहरादून और अन्य स्थानों) के लिए रवाना कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *