राज्य के प्रसिद्ध चार धाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

देहरादून/ विश्व प्रसिद्ध चार धाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय हो गई हैं। आज दशहरे पर यमुनोत्री व बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि का ऐलान हो गया है। यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 3 नवंबर व बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। भगवान मदमहेश्वर के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बन्द हो जाएंगे। बदरीनाथ धाम में पौराणिक काल से चली आ रही परंपराओं के अनुसार हर साल कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी पर्व पर घोषित की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉 : उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में समाई कार 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा की गई। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी (रावल) अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्यगण, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी की उपस्थिति में कार्यक्रम तय हुआ। बदरीनाथ के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट पंचांगगणना कर कपाट बंद होने की तिथि तय की। बताया कि 17 नवंबर को रात 9 बजकर सात मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर तीन नवंबर को 12 बजकर 5 मिनट पर बंद होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *