जिलाधिकारी संदीप तिवारी के स्थानांतरण होने पर दी गई भावपूर्ण विदाई।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिलाधिकारी संदीप तिवारी का निदेशक समाज कल्याण के पद पर स्थानांतरण होने के बाद मंगलवार को जिला कार्यालय में राजस्व विभाग सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सीमांत जनपद चमोली में 13 माह तक अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी। उन्होंने 7 सितम्बर 2024 को जनपद चमोली के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, दो दुकानदार भाईयों पर चाकू से हमला करने वाले पिता पुत्र व चाचा गिरफ्तार।

विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने जिलाधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक और सीमांत जनपद चमोली में उनके कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। अधिकारियों ने उनकी की सादगी और उनकी कार्यकुशलता को अविस्मरणीय बताया। कहा कि जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में सीमांत जनपद में अनेक नवाचार विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में सफलता मिली है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य हुए। अधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी की कार्यशैली हम सबके लिए प्रेरणादायक है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल, नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार।

इस दौरान सभी अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी। दूसरी ओर से बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, जन प्रतिनिधियों और पत्रकारों ने भी जिलाधिकारी को स्थानांतरण होने पर भावपूर्ण विदाई दी। विदाई समारोह में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने अपने सेवाकाल में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों से मिले सहयोग और आम जनता के प्यार को सराहा और सभी का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉 परिजनों के तानों से आहत दो बच्चों की मां ने लगाई भीमताल झील में छलांग।

उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान जिस तरह सभी का सहयोग मिला, वह हमेशा याद रहेगा। इस दौरान अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए जिलाधिकारी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *