द्वाराहाट/ मल्ली मिरई के देव सिंह को मिला महानिदेशक गोल्डन डिस्क अवार्ड, एसएसबी की 60 वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में किया गया सम्मानित मल्ली मिरई निवासी एसएसबी में उप निरीक्षक देव सिंह राणा को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।
देव सिंह राणा को इससे पूर्व 2010 में सिल्वर डिस्क तथा 2022 में अति उत्कृष्ट सेवा पदक आदि से सम्मानित किया जा चुका है। अपने 36 वर्ष के सेवा काल में उन्होंने देश के विभिन्न प्रांतों में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
द्वाराहाट विकासखंड के मल्ली मिरई निवासी तथा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत देव सिंह राणा को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।
गुरुवार को एसएसबी की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर दिल्ली स्थित मुख्यालय में महानिरीक्षक छेरिंग दोरजाई ने उन्हें सशस्त्र सीमा बल महानिदेशक गोल्डेन डिस्क तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया