चौखुटिया/ तल्ला गेवाड क्षेत्र में रामगंगा बाई नहर से सिंचाई पानी नहीं पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीण लघु काश्तकारों ने भगोती मुख्य मोटर मार्ग पर प्रर्दशन किया।
काश्तकारों का कहना है कि धान पौध पूर्ण रूप से सूख चुकी है। ग्रामीणों के आगे अब खेती बचाने का संकट खड़ा हो गया है।
बार-बार मांग के बाद विभाग इस बार ग्रामीणों को अभी तक धान पौध सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं कर पाया। आक्रोश व्यक्त कर कहा कि मंगलवार तक सिंचाई पानी नही पहुंचाया गया तो बुधवार से सहायक अभियंता कार्यालय में तालाबंदी कर अनिश्चित कालीन धरना-प्रर्दशन किया जाएगा।
इस क्षेत्र के लघु काश्तकारों को इस बार दोहरी मार झेलनी पड रही है ।जहां सिंचाई विभाग नहर में आज तक पानी उपलब्ध नहीं कर पाया है।
वही इस क्षेत्र से इंद्र देवता भी रूठ गये.हैं। अभी तक क्षेत्र में बारिश नहीं होने से भीषण गर्मी पड़ी है। जिससे धान पौध के अलावा दलहनी फसलें भी सूख गई हैं। कृषि पर निर्भर क्षेत्र के अनेक काश्तकारों के आगे अब रोजी-रोटी का संकट आ गया है। वही जानवरों के लिए चारे की भी समस्या पैदा होने लगी है।
हैड क्षेत्र में काश्तकार रोपाई कर रहे हैं ।जबकि तल्ला गेवाड में रोपाई के लिए बोया गया धान पौध भी सूख गया है। पटलगांव ,कैनीखोला,नगारसीम,खज्यूरा,जौलचरा, भगोती, मज्यूर, फाली, जेठुआ, पुरानाडांग,त्याड,दीपाकोट आदि गांव अभी तक सिंचाई पानी से वंचित हैं।