पिथौरागढ़/ जिले में बारिश होने से बंगापानी तहसील धारखेत तोमिक चउहेल मोटर मार्ग पांगरसैंण से तोमिक तक मोटर मार्ग की हालत बहुत खराब हो गई है। यूथ कांग्रेसी जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने बताया कि लोग जान हथेली में लेकर आवाजाही कर रहे हैं कभी भी कोई घटना घट सकती है।
धारचूला चउहेल अधिशासी अभियंता से मांग कि है तत्काल जहां-जहां पर सड़क अधिक खराब है। वहां पर सड़क मार्ग ठीक किया जाए ताकि लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जगह-जगह पर गाड़ीयां फंस रही हैं। वही मदकोट बोना मोटर मार्ग 13 किलोमीटर से लेकर जगह-जगह बोना तक अधिक बारिश होने से मलवा आने से मोटर मार्ग पूरी तरह बंद है संबंधित विभाग पीएम जेएसवाई से धारचूला मोटर मार्ग को खोलकर आवाजाही सुचारू किए जाने की मांग की है।