चमोली, इंटर कालेज के पास से 6,77 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफतार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ पुलिस के हाथ एक बार फिर बड़ी सफलता लगी है। चमोली पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जनपद में नशे के सौदागरों की कोई जगह नहीं है। एसपी चमोली सर्वेश पंवार की कप्तानी और सतत मॉनिटरिंग के चलते पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है।

भगतराम इंटर कॉलेज के पास संदिग्ध की घेराबंदी

21 सितम्बर को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने गौचर मोटर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया इसी बीच भगतराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून, भर्ती परीक्षा पेपर लीक को लेकर भारी बबाल बेरोजगार संगठनों के नेतृत्व में भारी संख्या युवा उतरें सड़कों पर।

पुलिस को देखते ही वह भागने लगा लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे घेराबंदी कर दबोच लिया ।

तस्कर से बरामद हुई 6.77 ग्राम स्मैक

पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव नेगी उम्र 25 वर्ष पुत्र स्व. लखपत सिंह नेगी, निवासी ग्राम मजोठी, कोतवाली चमोली के रूप में हुई ।

यह भी पढ़ें 👉 यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाया वाहन चालक की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत।

तलाशी में उसके कब्जे से 6.77 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹67.700 आकी गई ।

 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली कर्णप्रयाग में

यह भी पढ़ें 👉 यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाया वाहन चालक की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत।

मुकदमा (मु0अ0सं0-55/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट) दर्ज कर लिया गया है।

अभियान में शामिल रही पुलिस टीम

व0उ0नि0 संजय सिंह नेगी म0उ0नि0 सरोज नौटियाल अ0उ0नि0 भूपेंद्र प्रसाद, कां० प्रदीप बहुखंडी, का0 संतोष कुमार, का0 आशुतोष तिवारी (पुलिस लाइन गोपेश्वर) का0 रविकांत (पुलिस लाइन गोपेश्वर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *