देहरादून, भर्ती परीक्षा पेपर लीक को लेकर भारी बबाल बेरोजगार संगठनों के नेतृत्व में भारी संख्या युवा उतरें सड़कों पर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले ने एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। बेरोजगार संगठनों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा सोमवार 22 सितंबर को देहरादून में रैली और प्रदर्शन के लिए जुट रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाया वाहन चालक की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत।

परेड ग्राउंड में अब तक युवाओं की भारी भीड़ भी जुट चुकी है। इसके और बढ़ने के आसार हैं। रैली के हंगामेदार होने की आशंका के चलते प्रशासन और पुलिस ने भी सख्त कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 सोमेश्वर से पर्दाफाश हुआ फर्जी तरीके से लोन लेने के मामले का 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज।

शहर की कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने एहतियातन 22 सितंबर को धारा 163 बीएनएसएस लागू कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां पटवारी की संदिग्ध मौत के बाद सास और अधिकारी पत्नी पर हुआ मुकदमा दर्ज।

आदेश के तहत शहर के प्रमुख स्थलों पर पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने सार्वजनिक सभा जुलूस और धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *