चमोली, भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग आठ घंटे से अधिक समय रहा बंद।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ भारी बारिश के चलते गौचर के समीप कमेडा गांव के पास सड़क पर मलबा आ गया। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग आठ घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। जिसे एन एच कर्मियों द्वारा सोमवार दोपहर एक बजे आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल जिलापंचायत सदस्यों के मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, एसएसपी नैनीताल पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, पांचों जिलापंचायत सदस्यों को सुनने से किया इंकार कहा पहले ही गुमराह कर चुके हैं कोर्ट को।

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण कमेडा के स्लाइड जोन पर भारी मलबा आ जाने से सड़क मार्ग बंद हो गया। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों छोरों पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इस लाल ने कर दिया कमाल कौन बनेगा करोड़पति में जीते 7 करोड़।

जिसे एन एच कर्मियों द्वारा सोमवार को दोपहर एक बजे आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
वहीं दूसरी ओर गौचर दुवा व गौचर करछूना पोखरी स्टेट हाइवे पर भारी मलबा आने से बंद हो गया। जिसे तीन घंटे में आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *