चमोली/ चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर बालखिला के नजदीक नहाते हुए एक युवक नदी में बह गया जिससे डीडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वर्चुअल थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को गोपेश्वर के नैग्वाड निवासी 18 वर्षीय प्रांजल पंखोली पुत्र सुरेंद्र पंखोली अपने कुछ दोस्तों के साथ बालखिला नदी में नहाने गया था। इस बीच वह नदी में बह गया। इसकी सूचना तत्काल चमोली पुलिस को दी गई। डीडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन शुरू की।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने अलकनंदा नदी के संगम की तरफ बहते हुए देखा जाना बताया जिस पर पुलिस टीम तथा जिला रेस्क्यू की टीम के साथ संगम की तरफ गए तो प्रांजल का शव संगम में तैरता हुआ दिखाई दिया जिसको मौके नदी से निकाले के साथ ही सीपीआर देने का प्रयास किया गया सीपीआर देने के पश्चात प्रांजल को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल गोपेश्वर भिजवाया गया है जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया है।