सीबीआई ने रिश्वत लेते डीआईजी को किया रंगेहाथों गिरफ्तार नोटों से भरा बैंग मिला।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

चंडीगढ़/ रिश्वतखोरी के आरोप में रंगे हाथों पकड़े गए पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं ऑफिस में पांच लाख रुपये घूस लेते वक्त सीबीआई के हत्थे चढ़े भुल्लर के घर में जांच के दौरान पांच करोड़ से ज्यादा कैश मिला है इसके अलावा 1.5 किलो सोना, 22 लग्ज़री घड़ियां, मर्सिडीज और ऑडी की चाबियां, विदेशी शराब, के साथ ही कई हथियार मिले थे अब जांच में पता चला है कि उनकी कई संपत्तियां चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना और हिमाचल के सोलन में निवेश के रूप में सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र में भू-तापीय ऊर्जा की तलाश करेगा यूजेवीएनएल निगम की बैठक में प्रस्ताव पर लगी मोहर।

11 अक्टूबर को मंडी गोबिंदगढ़ के कारोबारी आकाश बत्रा ने सीबीआई के चंडीगढ़ कार्यालय में लिखित शिकायत दी शिकायत में कहा गया कि डीआईजी भुल्लर ने उसके खिलाफ दर्ज एक पुराने मुकदमे एफआईआर नं. 155/2023, थाना सिरहिंद) को निपटाने के लिए आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगी है इतना ही नहीं उन्होंने हर महीने सेवा-पानी के नाम पर पांच लाख रुपये की स्थायी रिश्वत की मांग भी रखी थी व्यापारी ने जब रकम देने से इनकार किया तो भुल्लर ने उसे धमकाया कि झूठे केस में फंसा देंगे और उसका स्क्रैप कारोबार बंद करवा देंगे। तंग आकर व्यापारी ने सीबीआई से संपर्क किया सीबीआई ने तुरंत ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई और आरोपी अधिकारी की हर गतिविधि पर नजर रखी 11 अक्टूबर को व्यापारी और भुल्लर के बीच हुई व्हाट्सएप कॉल को सीबीआई ने रिकॉर्ड किया जिसमें डीआईजी अपने कथित दलाल कृष्णु को कहते सुने गए 8 फड़ने ने 8 जिन्ना देना नाल नाल फड़ी चल ओहूं कह दे 8 कर दे पूरा सीबीआई ने व्यापारी को रिश्वत की पहली किस्त देने का निर्देश दिया

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, घास लेने गए दम्पत्ति पर भालू किया हमला पति को उतारा मौत के घाट पत्नी गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर।

जैसे ही 8 लाख रुपये में से 5 लाख रुपये कृष्णु को सौंपे गए सीबीआई की टीम ने मोहाली में डीआईजी भुल्लर के दफ्तर पर धावा बोला और उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया इसके बाद चंडीगढ़, रोपड़ और मोहाली स्थित भुल्लर के ठिकानों पर छापेमारी की गई सीबीआई की तलाशी में जो कुछ मिला उसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया।
1- लगभग 5 करोड़ नकद
2- 1.5 किलो सोना-हीरे के जेवरात
3- 22 लग्ज़री घड़ियां

4- मर्सिडीज और ऑडी जैसी गाड़ियों की चाबियां
5- महंगी विदेशी शराब की 40 लीटर बोतलें

6– एक डबल बैरल गन, पिस्टल, रिवॉल्वर, एयरगन और गोला-बारूद

7- कई संपत्तियों के दस्तावेज और लॉकर की चाबियां

8– दलाल कृष्णु के पास से भी ₹21 लाख नकद मिले

सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार करके 17 अक्टूबर को अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, बुजुर्ग को 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख 80 हजार से अधिक धनराशि ठगने वाले 01 अभियुक्त को राजस्थान से दबोच लाई थाना देघाट व एसओजी टीम।

सीबीआई ने दोनों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है एफआईआर में साफ लिखा है कि भुल्लर ने अपने कृष्णु के ज़रिए आठ लाख रुपये की अवैध मांग की थी साथ ही मासिक रिश्वत की व्यवस्था (सेवा-पानी) तय करने की कोशिश की थी शिकायत की जांच और कॉल रिकॉर्डिंग से रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर कोई नया नाम नहीं हैं वे पूर्व डीआईजी एम.एस. भुल्लर के बेटे हैं वह डीआईजी (पटियाला रेंज) जॉइंट डायरेक्टर (विजिलेंस ब्यूरो), एसएसपी (जगरांव, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, खन्ना, होशियारपुर, गुरदासपुर), जैसे कई अहम पदों पर रह चुके हैं भुल्लर ने 2021 में शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ड्रग केस की जांच के लिए गठित एसआईटी का नेतृत्व भी किया था वे पंजाब सरकार के युद्ध नशा विरुद्ध अभियान में भी सक्रिय भूमिका में थे।

यह भी पढ़ें 👉 जागरूक होती उत्तराखंड की जनता, भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक बिशन सिंह चुफाल से 30 साल की उपलब्धियों पर मांगा जवाब जमकर सुनाई खरी-खोटी।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार अभी जांच अधूरी है टीम ने भुल्लर के बैंक खातों, लॉकरों और उनकी पत्नी के नाम दर्ज संपत्तियों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया गया है सूत्रों का कहना है कि बरामद कैश का आंकड़ा 5 करोड़ से भी अधिक हो सकता है सीबीआई की एक अधिकारी ने बताया हमारे पास ऐसे दस्तावेज हैं जो दर्शाते हैं कि भुल्लर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों की संपत्तियां जुटाई है अब जांच यह पता लगाएगी कि किन-किन व्यापारियों से अवैध वसूली की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *