बीआरओ के पास नाप भूमि के अलावा 25 नाली अतिरिक्त कब्जे की भूमि।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

गौचर/ सीमा सड़क संगठन बीआरओ की गौचर में स्थित यूनिट को प्रशासन द्वारा 33 नाली भूमि आवंटित की गई थी। शुक्रवार को हुई जांच में यूनिट का 58 नाली भूमि पर कुल कब्जा पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल हाईकोर्ट मे गूंजा गैरसैंण राजधानी की मुद्दा न्यायमूर्ति थपलियाल की तल्ख टिप्पणी कहा उत्तराखंड के लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं नेता।

नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी की पहल व जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद यह खुलासा हुआ है कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार बीआरओ 66 आरसीसी यूनिट को वर्ष 1981 में 33 नाली भूमि आवंटित की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल जिले में आने वाले 3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट प्रशासन को रखा गया हाई अलर्ट पर।

पालिका के ईओ हेमंत चौहान ने बताया कि जांच में बीआरओ 66 आरसीसी यूनिट के पास आवंटित भूमि से 25 नाली अधिक भूमि पर कब्जा पाया गया। जिलाधिकारी चमोली ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पंचायत चुनाव के बाद आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *