नैनीताल/ अगले तीन दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक नैनीताल में 20 जुलाई को रेड अलर्ट और 21 व 22 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (वि/रा), नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दिनांक 20 जुलाई, 2025 को जनपद में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने के साथ कुछ जगहों में भारी से बहुत भारी बारिश/तीव्र से अति तीव्र बारिश होने की संभावना के दृष्टिगत रेड अलर्ट की चेतावनी दी है।
इसके अलावा दिनांक 21 और 22 जुलाई, 2025 को जिले के कुछ जगहों में अत्यंत भारी बारिश होने के साथ कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश/अति तीव्र बारिश होने की संभावना के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी है इसके दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन को नियंत्रित करने और आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित तहसील आपदा कंट्रोल रूम तथा जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र से क्षति सूचना को तत्काल आदान-प्रदान हेतु निर्देशित किया।
आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली अंतर्गत नामित समस्त जनपद/तहसील स्तरीय विभागीय नोडल अधिकारी एवं अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे। मोटर मार्ग बाधित होने की स्थिति में एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, एडीबी तत्काल मार्ग खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। समस्त राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। समस्त चौकी/थाने भी आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सेट आदि सहित हाई अलर्ट पर रहेंगे। इस बीच अधिकारी/कर्मचारी के मोबाइल बंद/स्विच ऑफ नहीं रखेंगे। भूस्खलन संवेदन मार्गों पर पहले से ही उपकरणों को तैयार रखेंगे इस बीच अधिकारी कर्मचारी के मोबाइल बंद स्विच ऑफ नहीं रखेंगे।
भूस्खलन संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों को उचित व्यवस्था बनाए रखेंगे। किसी भी प्रकार की आपदा सूचना जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कक्षा के फोन नंबर 05942-231178/79/81 या टोल फ्री नंबर 1077 एवं राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0135-2710334 या 2710335 इसके अतिरिक्त 9058441404 या 8218867005 पर तत्काल सूचना उपलब्ध कराएं।