बड़ी खबर, टिहरी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ध्वस्त की गई अवैध मजार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि टिहरी

टिहरी/ राज्य के जंगलों में अतिक्रमण करके बनाई जा रही मजारों के साथ ही अन्य धार्मिक संरचनाओं का विषय एक बार फिर से राज्य में चर्चा का केंद्र बना है। राज्य में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अवैध धार्मिक स्थलों को ढहाने का काम लगातार जारी है। इसी कड़ी में कारवाही टिहरी रेंज तक पहुंच गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां वन विभाग ने चंद्रबदनी अनुभाग के ग्राम दखोली में बीस साल पुरानी मजार को ध्वस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड की बेटी बनी उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ की मेयर, उनके पैतृक गांव जश्न।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक चंद्रबदनी क्षेत्र के दखोली गांव के समीप जंगल में लगभग बीस साल पहले अवैध रूप से मजार बनाई गई थी। पिछले महीने वन विभाग ने मजार को हटाने के संबंध में नोटिस जारी किया था। परन्तु उसके बाद भी मजार नहीं हटाई गई। मामले में एक्शन लेते हुए वन विभाग और प्रशासन की टीम ने अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया है। ये कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉 डीडीहाट के घोरपट्टा में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी।

राज्य में लगातार मजार ध्वस्त की जा रही है। जंगलों में अवैध रूप से बनी मजारों को हटाने की मुहिम भी पिछले लगभग छह महीने से चल रही है। बताया जा रहा है कि जंगल की भूमि पर कब्जा करके एक हजार से ज्यादा मजारें के साथ ही अन्य संरचनाएं बनी होने की बात सामने आई है। तराई और भाबर क्षेत्र के जंगलों में पिछले 15-20 वर्षों में इन संरचनाओं की संख्या बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *