अल्मोड़ा, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोडा/  जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिला अधिकारी आलोक कुमार पांडे ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पद की शपथ दिलाई तथा जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा ने निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य थी।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी, ज़िले के विकास खंड थलीसैंण के ग्रामीणों को भालू के आतंक से जल्द मिलेगी निजात, भालू को आदमखोर घोषित करने के अधिकारियों को दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनपद के विकास के लिए कार्य करेंगे तथा जनपद को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉 लोहाघाट में ककड़ी खाने के बाद 8 लोगों की बिगड़ी तबियत हायर सेंटर के लिए रेफर।

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा व‌ उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें निष्पक्षता, निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनसेवा करनी चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी सदस्य जिले के सर्वांगीण विकास में बिना किसी भेदभाव के कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह समेत निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ।

इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश पढ़कर सुनाया। जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और सभी सदस्य मिलकर जिले के विकास में योगदान देंगे।इस अवसर पर जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ,

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों को हेलीकॉप्टर से भेजा देहरादून।

कुंदन लटवाल ,बिट्टू कर्नाटक ब्लॉक प्रमुख हवाल बाग हिमानी कुंड लमगडा ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा , रवि रौतेला, बिनित बिष्ट, रमेश बहुगुणा, गोविंद पिलख्वाल,मोहन सिंह सिंगवाल , गिरीश खोलिया उपजिलाधिकारी संजय कुमार , तहसीलदार ज्योति धपवाल जिला पंचायत के वैयक्तिक सहायक शंकर चिलवाल, धर्मेंद्र बिष्ट,कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *