लोहाघाट में ककड़ी खाने के बाद 8 लोगों की बिगड़ी तबियत हायर सेंटर के लिए रेफर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चम्पावत

चम्पावत/ लोहाघाट के स्टेशन बाजार में गुरुवार दोपहर को कुछ लोगों ने ककड़ी खाई और ककड़ी खाते ही उन लोगों की तबीयत खराब होने लगी। आनन फानन में परिजन ने सभी बीमार आठ लोगों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इन 5 जिलों में आज भी होगी भारी बारिश रहे सतर्क।

जहा चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के दिशा निर्देश पर फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी व डॉक्टर अजीम के द्वारा सभी आठ लोगों का उपचार किया गया।चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी व फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी ने बताया कहा कुछ लोग ककड़ी खाने से बीमार हो गए जिन्हें फूड प्वाइजनिंग की शिकायत थी। सभी लोगों का उपचार किया गया है लेकिन 14 माह के बच्चे आरव की स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों को हेलीकॉप्टर से भेजा देहरादून।

बाकी सभी सात लोगों की स्थिति ठीक है उपचार जारी है। डॉ राठी ने बताया फूड पॉइजनिंग के शिकार होने से राधेश्याम, रघु शाह, घनश्याम, दीपिका पंत, सुमन भट्ट, प्रकाश, राधा पंत के साथ ही 14 महीने का आरव भी शामिल है। बीमार हुए लोगों ने बताया दोपहर को उनके द्वारा ककड़ी खाई गई।

यह भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बना मजाक जनता कर रहीं हैं खुद को ठगा महसूस शिकायतें हुई बंद, लोगों की समस्या जस की तस पांडे।

उन्होंने कहा ककड़ी का स्वाद बेहद कड़वा था। ककड़ी खाने के बाद उनकी तबीयत ख़राब गई उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे । इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। बीमार होने वालों में कुछ बिहारी मजदूर भी शामिल है। उपचार करने वालो में नर्सिंग अधिकारी शिल्पी, खुशबू सोनी, राणा व वार्ड अटेंडेंट विक्रम के द्वारा सहयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *