कुमाऊं मंडल के इन दो जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में आज मूसलाधार बारिश के आसार हैं मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज नैनीताल सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के चलते आपदा की संभावना को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल हाईकोर्ट ने हटाई पंचायत चुनाव पर लगी रोक राज्य सरकार ने ली राहत की सांस।

मौसम विभाग के मुताबिक आज नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, देहरादून, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के दौर हो सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। चारधाम यात्रा मार्गों पर मध्यम से तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 भिकियासैंण विकास खंड के ग्राम खुरेडी में आस्था के नाम पर लूट 10 दिन जागर लगाने के जगरिए ने लूट लिए 60 हजार, पीड़ित ने सुनियोजित लूट को रोकने के लिए जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

मौसम के रुख को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में सफर करने वाले यात्रियों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही बरसाती नालों और नदियों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली के रंगमंच पर उतारी उत्तराखंड की रक्तहीन क्रान्ति।

राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने की संभावना है। पूरे राज्य में 30 जून तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *