हरिद्वार/ विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर चकबंदी विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल टीम उक्त कर्मचारी से पूछताछ में जुटी है विजिलेंस टीम की कार्रवाई के बाद तहसील में हड़कंप मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की टीम को एक चकबंदी कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत गई थी। विजिलेंस की टीम ने उक्त कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पूरी प्लानिंग बनाई और शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोटों के साथ उक्त कर्मचारी के पास भेजा जैसे ही कर्मचारी
ने रिश्वत के पैसे अपने पास रखे तो पहले से मुस्तैद विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए कर्मचारी का नाम राजेंद्र चौहान बताया गया है। वह सीओ चकबंदी अनिल कुमार के पेशकार है। वहीं विजिलेंस की कारवाई के बीच तहसील में हड़कंप मचा रहा।