पिथौरागढ़/ उतराखंड के पिथौरागढ़ से बिहार के नौतन के दक्षिण तेल्हुआ में चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आए निखिल कुमार उम्र 17 वर्ष की अपहरण करके निर्मम हत्या कर दी गई है। बुधवार सुबह उसका शव मिला है।
निखिल के शव को बदमाशों ने दक्षिण तेल्हुआ से दो किलोमीटर दूर लालबेगिया नदी के समीप एक खेत में दफना दिया था। बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को निकाला गया तब परिजनों ने उसकी पहचान की।
परिजनों ने निखिल के रूप में शव की पहचान की। मां मीणा देवी ने बताया कि मेरी शादी दक्षिण तेल्हुआ गांव निवासी शिवशंकर सहनी से हुई है। मेरे पति उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में काम करते हैं।
पट्टीदारों से अच्छे संबंध नहीं थे इसलिए मैं अपने दोनों बच्चों को लेकर गुजरात में अपनी मां के पास रहती हूं। पति के कहने पर मेरा बेटा निखिल सहनी अपने चाचा वकील सहनी के साथ चचेरे भाई नीतीश सहनी की शादी में शामिल होने नौ जुलाई को आया था। 13 जुलाई की शाम से निखिल का मोबाइल बंद हो गया था।