एक बार फिर से सुर्खियों में आया हल्द्वानी का सुशीला तिवारी अस्पताल डीप फ्रीजर में रखे शवों से आने लगी बदबू शवों की शिनाख्त करने आए लोगों ने किया हंगामा।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ मेडिकल कॉलेज में लापरवाही से पोस्टमार्टम
हाउस के डीप फ्रीजर में रखे शवों से बदबू आने लगी है मामला का खुलासा उस वक्त हुआ जब शिनाख्त के लिए पहुंचे मृतकों के परिजनों को दुर्गंध आई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बमुश्किल उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया गया। जिसके बाद मामला मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी तक पहुंचा। सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के वित्त नियंत्रक सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि जांच के बाद जो व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, नंदानगर की दो बेटियों का भारतीय सेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ चयन।

वहीं जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाती उन्हें सुरक्षित रखने के लिए पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर में रखा जाता है। 72 घंटे बाद भी यदि शिनाख्त नहीं होती तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाता है। इधर बरसात के सीजन में लगातार कई घंटे बिजली गुल रहती है। बावजूद इसके पोस्टमार्टम हाउस के जनरेटर का उपयोग नहीं किया जा रहा जिससे डीप फ्रीजर में रखे शवों से दुर्गंध आने लगी। शवो की शिनाख्त के लिए वहां लोग पहुंचे तो शवों से उठ रही तेज दुर्गंध से परेशान हो गए। जिसके बाद उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा शुरू कर दिया। चिकित्सकों व स्टाफ के लोगों ने बमुश्किल उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉 लोहाघाट में जवानों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 19 जवान हुए घायल।

वहीं मामले में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के ऑफिस इंचार्ज प्रताप सिंह बोरा ने जनरेटर चलाने वाले कर्मचारी को फोन किया। बोरा ने बताया कि कर्मचारी ने पहले तो डीजल नहीं होने का बहाना बनाया फिर वह अभ्रदता में उतर आया। इसके बाद प्राचार्य से शिकायत की गई तब कही जाकर जनरेटर चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 जिलापंचायत रुद्रप्रयाग ने बरती सोनप्रयाग पार्किंग में अनियमितता, निविदा हुई निरस्त।

इधर अब इस मामले को लेकर प्रशासन द्वारा पड़ताल की गई तो कड़ी-फटकार लगाई गई है और नियमित रूप से जनरेटर चलाने को कहा गया है। सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के वित्त नियंत्रक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है और जो भी व्यक्ति इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *