नारायणबगड़/ यहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है एक वाहन फिसलकर 15 मीटर गहरी खाई में जा समाया इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
चमोली जिले के नारायणबगड़ से लगभग तीन किलोमीटर आगे लेगुना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक वाहन फिसलकर लगभग 15 मीटर गहरी खाई में जा समाया। हादसे के वक्त वाहन में पांच लोग सवार थे।
इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ टीम और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि घायलों को नारायणबगड़ अस्पताल पहुंचाया गया है।
एसडीएम थराली के निर्देश पर तहसील स्तर से राहत एवं बचाव दल तुरंत रवाना किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता प्रदान की। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।